facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने सफरान के MRO प्लांट का किया उद्घाटन, हर साल 300 LEAP इंजन की हो सकेगी सर्विस

Advertisement

यह फैसिलिटी, 1,300 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से बनाई गई है, जो LEAP (लीडिंग एज एविएशन प्रोपल्शन) इंजन के लिए है

Last Updated- November 26, 2025 | 12:18 PM IST
PM modi Safran MRO Plant
फोटो: पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कमर्शियल एयरक्राफ्ट को पावर देने वाले LEAP इंजन के लिए फ्रांस की बड़ी कंपनी सफरान की मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल फैसिलिटी का वर्चुअली उद्घाटन किया। हैदराबाद में सैफरन एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (SAESI) फैसिलिटी 2026 में चालू हो जाएगी और यह तेजी से बढ़ते एविएशन सेक्टर में देश की स्वदेशी क्षमताओं को एक बड़ा बढ़ावा देगी।

भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया का भारत तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार है। फिलहाल भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाले घरेलू विमानन बाजारों में से एक है। सफरान का नया प्लांट भारत को विमान इंजनों की मरम्मत, रखरखाव एवं देखभाल (MRO) का ग्लोबल सेंटर बनने में मदद करेगा।

यह फैसिलिटी, 1,300 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से बनाई गई है, जो LEAP (लीडिंग एज एविएशन प्रोपल्शन) इंजन के लिए है, जो नैरो-बॉडी एयरबस A320neo और बोइंग 737 MAX एयरक्राफ्ट को पावर देते हैं। LEAP इंजन CFM इंटरनेशनल बनाता है, जो सैफरन एयरक्राफ्ट इंजन और GE एयरोस्पेस का बराबर का जॉइंट वेंचर है। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते सिविल एविएशन मार्केट में से एक है और घरेलू कैरियर ने 1,500 से ज्यादा प्लेन के ऑर्डर दिए हैं।

यह भी पढ़ें | कीमतें आसमान पर, बिक्री जमीन पर लेकिन फिर भी इन दो Realty Stocks को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिक

हर साल 300 LEAP इंजन की सर्विस

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि SAESI फैसिलिटी को हर साल 300 LEAP इंजन की सर्विस के लिए डिजाइन किया गया है। 2035 तक पूरी ऑपरेशनल कैपेसिटी मिलने पर इसमें 1,000 से ज्यादा बहुत स्किल्ड भारतीय टेक्नीशियन और इंजीनियर काम करेंगे। इसने यह भी कहा था कि MRO में स्वदेशी क्षमताएं विकसित करने से विदेशी मुद्रा का बाहर जाना कम होगा, ज्यादा वैल्यू वाले रोजगार पैदा होंगे, सप्लाई-चेन की मजबूती बढ़ेगी और भारत एक ग्लोबल एविएशन हब बनेगा।

Advertisement
First Published - November 26, 2025 | 12:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement