facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi ने दुनिया में भारत का कद बढ़ाया,समुदाय को नई पहचान दी: भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता

Advertisement

भारतीय मूल के अमेरिकी प्रेम भंडारी ने कहा, ‘‘ पिछले 10 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम 2030 से पहले दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं।"

Last Updated- May 24, 2024 | 9:52 AM IST
Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi (File Pic)

भारतीय अमेरिकी समुदाय के एक प्रमुख नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत का कद बढ़ाया है और प्रवासी भारतीयों को एक नई पहचान दी है। भारतीय मूल के अमेरिकी प्रेम भंडारी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के उनके (मोदी) लक्ष्य को हासिल करने में वैश्विक भारतीय समुदाय साझेदार बनने को तैयार है।

भंडारी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘ पिछले 10 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम 2030 से पहले दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं… उन्होंने भारतीय समुदाय को एक नई पहचान दी है।’’

भंडारी ‘जयपुर फुट यूएसए’ के प्रमुख हैं। वह ‘राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (आरएएनए) के अध्यक्ष भी हैं। भंडारी को वीजा, पासपोर्ट और यात्रा से संबंधित संकट में फंसे समुदाय के लोगों की मदद के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ 2014 के बाद से प्रवासी भारतीयों को दुनिया भर में सम्मान की नजर से देखा जाता है। उदाहरण के तौर पर, यूक्रेन संकट के समय भारतीय ध्वज वाली बस से सीमा पार करना आसान हो गया था। चाहे अमेरिका हो या सऊदी अरब भारतीय समुदाय को दुनिया भर में गंभीरता से लिया जाता है और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।’’

भंडारी ने पासपोर्ट नवीनीकरण की समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि जिनके पासपोर्ट की वैधता की अवधि वीजा नियमों के उल्लंघन के कारण समाप्त हो गई है या जिनके पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन्हें अपने पासपोर्ट को नवीनीकृत करने का अधिकार होना चाहिए। भंडारी ने कहा, ‘‘ मैं इन दिशा में काम करूंगा।’’

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 9:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement