facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम मोदी कर रहे अटलजी का सपना पूरा, शुरू हो रही केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना

Advertisement

10.62 लाख हेक्टेयर की सिंचाई, 62 लाख लोगों को पीने का पानी, 103 मेगावाट जलविद्युत, 27 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन।

Last Updated- December 24, 2024 | 2:36 PM IST
Mahakumbh 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना की आधारशिला रखेंगे जो नदियों को जोड़ने की राष्ट्रीय नीति के तहत पहला कदम होगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना केंद्र सरकार, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच सहयोग और समन्वय का अनूठा उदाहरण है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में 22 मार्च 2021 को मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को बताया कि इस परियोजना के तहत मध्यप्रदेश के 10 जिलों के लगभग 44 लाख और उत्तर प्रदेश के 21 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 44,605 ​​करोड़ रुपये है। इस परियोजना से दो हजार गांवों के करीब 7.18 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे। परियोजना के तहत 103 मेगावाट जलविद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का भी उत्पादन होगा।

यादव ने कहा कि इस परियोजना की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को छतरपुर जिले के खजुराहो में आएंगे। यह परियोजना मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के सपने को साकार करने की पहल की है। इस परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा और पेयजल तथा औद्योगिक उपयोग के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र में भूजल की स्थिति में भी सुधार होगा।

मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि केन-बेतवा देश की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है, जिसमें भूमिगत पाइप लाइन बिछाई जाएगी। परियोजना के तहत पन्ना बाघ अभयारण्य में केन नदी पर 77 मीटर ऊंचा और 2.13 किलोमीटर लंबा दौधन बांध और दो सुरंगें बनाई जाएंगी। बांध में 2,853 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी संग्रहित होगा। दौधन बांध से 221 किलोमीटर लंबी लिंक नहर के जरिए केन का अतिरिक्त पानी बेतवा नदी में डाला जाएगा, जिससे दोनों राज्यों में सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी। परियोजना से 10 जिलों- पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी और दतिया के दो हजार गांवों में 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। इससे करीब सात लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे। केन-बेतवा परियोजना से उत्तर प्रदेश में 59 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई सुविधा मिलेगी और 1.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मौजूदा सिंचाई को स्थिर किया जाएगा जिससे उत्तरप्रदेश के महोबा, झांसी, ललितपुर और बांदा जिलों को फायदा होगा।

इस परियोजना में मध्यप्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में ऐतिहासिक चंदेलकालीन विरासत तालाबों को बचाने का काम भी शामिल है, जहां बरसात के मौसम में जल संग्रहण किया जा सकेगा। यादव ने कहा कि दौधन जलाशय पन्ना बाघ अभयारण्य में जंगली जानवरों को साल भर पीने का पानी उपलब्ध कराएगा। वन पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार करेगा और उत्तरप्रदेश के बांदा जिले को बाढ़ के खतरे से राहत दिलाएगा। बुंदेलखंड क्षेत्र में व्याप्त जल संकट समाप्त होगा और रोजगार के लिए पलायन पर भी रोक लगेगी।

Advertisement
First Published - December 24, 2024 | 2:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement