facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

14 अप्रैल को नॉर्थ-ईस्ट की पहली Vande Bharat एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं PM मोदी

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 2:52 PM IST
vande bharat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली, पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 14 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने इस क्षेत्र में वंदे भारत की शुरुआत के मौके पर एक भव्य आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।

नाम उजागर न करने की शर्त पर एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ जी हां, यह सच है पूर्वोत्तर में जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाएगी। हम प्रधानमंत्री के गुवाहाटी दौरे के समय 14 अप्रैल को इसे शुरू करने की योजना बना रहे हैं।’’

असम सरकार आगामी रोंगाली बिहू के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें यहां 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के सामने 11,140 नृतक प्रस्तुति देंगे।

इसके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement