facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 10:32 AM IST
PM bows to Swami Vivekananda on his Jayanti
File Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श देशवासियों का हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, “स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लगभग चार बजे कर्नाटक के हुब्बल्लि में 26वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का उदघाटन करेंगे। इस वर्ष महोत्‍सव का विषय ‘विकसित युवा-विकसित भारत’ है।

ये कार्यक्रम राष्‍ट्रीय युवा दिवस पर आयो‍जित किया जाता है जो स्‍वामी विवेकानंद की जंयती पर उनके विचारों, शिक्षा और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। राष्‍ट्र के प्रतिभावान युवाओं को सशक्‍त और राष्‍ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करना महोत्‍सव का प्रमुख उद्देश्‍य है। इसके तहत एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत की भावना के अनुरूप देश की विविधतापूर्ण संस्‍कृति को एक मंच पर लाया जाता है।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement