facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केरलम में बोले PM मोदी: पश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करेगी सरकार

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल रैली में पश्चिम एशिया युद्ध के प्रभाव कम करने और खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा देते हुए कांग्रेस की बयानबाजी को खतरनाक बताया

Last Updated- March 29, 2026 | 9:43 PM IST
Narendra Modi
केरलम के पालक्काड में राजग की चुनावी रैली को संबोधित करते PM मोदी| फोटो क्रेडिट: PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार पश्चिम एशिया युद्ध के भारत पर पड़ने वाले प्रभाव को कम से कम करने के लिए काम कर रही है। केरलम के पालक्काड में राजग की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस की टिप्पणियों को खतरनाक बताकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए विपक्षी दल के बयान खाड़ी में रहने वाले भारतीयों को जोखिम में डाल सकते हैं। मोदी ने कहा कि केरलम के कई लोग संघर्ष-ग्रस्त क्षेत्रों में काम करते हैं। उनकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पालक्काड में रैली के बाद प्रधानमंत्री ने त्रिशूर में रोड शो भी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस समय सभी का ध्यान पश्चिम एशिया युद्ध पर है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है कि भारत पर इसका प्रभाव कम से कम हो।’ खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा एवं एलपीजी-तेल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए मोदी ने कहा, ‘युद्ध की शुरुआत से ही मैं संबं​धित सभी देशों के प्रमुखों के साथ लगातार संपर्क में हूं। सभी राष्ट्र संघर्ष वाले क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास विदेशों में नागरिकों का समर्थन करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।

चुनावी राज्य केरलम में राजग की रैली को संबो​धित करते हुए मोदी ने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा, ‘कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर जो टिप्प​णियां कर रही है, वे खतरनाक हैं। कांग्रेस चाहती है कि खाड़ी देशों में रहने वाले लगभग एक करोड़ भारतीयों का जीवन जोखिम में डाला जाए, ताकि वह इससे राजनीतिक लाभ उठा सके।’ 

मोदी का यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पश्चिम एशिया संकट से निपटने के सरकारी तरीके पर हमला करने के कुछ दिनों बाद आया है। पाकिस्तान के अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच मध्यस्थ होने की रिपोर्टों और पश्चिम एशिया संकट पर भारत के रुख के बारे में पूछे जाने पर लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल ने संवाददाताओं से कहा था कि भारत की विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत विदेश नीति बन गई है। नतीजतन कई लोग इसका मजाक बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने केरलम के यूडीएफ और एलडीएफ दोनों गठबंधनों पर भ्रष्टाचार और राजनीतिक अवसरवादिता में लिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘दशकों से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने मिलकर केरलम को लूटा है। कांग्रेस और वामपंथी दल एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगाते हैं। लोगों को दोनों से सावधान रहना चाहिए।’ मोदी ने कहा, ‘इस बार केरलम में ‘टीम भाजपा’ और ‘टीम राजग’ मिलकर सरकार बनाएंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल विधान सभा चुनाव के लिए राजग के प्रचार अभियान के तहत रविवार को त्रिशूर में रोड शो भी किया, जिसमें हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुई। स्वराज चौराहे पर जिला अस्पताल के पास से रोड शो शुरू हुआ और शहर के मध्य से होते हुए लगभग 900 मीटर की दूरी तय करते हुए बिनी हेरिटेज होटल के पास समाप्त हुआ। त्रिशूर जिले के प्रमुख राजग उम्मीदवार पद्मजा वेणुगोपाल और के.के. अनीश कुमार भी इसमें शामिल हुए। लोकसभा में त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी मोदी के साथ खुले वाहन में मौजूद थे।  

Advertisement
First Published - March 29, 2026 | 9:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement