facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी, राहुल गांधी ने 7 नवजात शिशुओं की मौत पर जताया दुख; सरकार देगी दो-दो लाख रुपये का मुआवजा

Advertisement

PM मोदी ने कहा, ‘दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।'

Last Updated- May 26, 2024 | 8:39 PM IST
PM Modi expressed grief over the death of newborn babies, government will give compensation of Rs 2 lakh; Rahul Gandhi also expressed grief PM मोदी ने नवजात शिशुओं की मौत पर जताया दुख, सरकार देगी दो लाख रुपये का मुआवजा; राहुल गांधी ने भी जताया शोक
बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने के बाद मुर्दाघर के बाहर रोते हुए नवजात शिशु के पिता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना को हृदय विदारक बताते हुए प्रत्येक मृतक के लिए दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं हादसे में घायल होने वालों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने बताया कि ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न’ अस्पताल में शनिवार रात करीब 11:30 बजे आग लग गई। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के अस्पताल में आग लगने की घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पीएमओ ने कहा कि प्रत्येक घायल को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे।

राहुल गांधी ने दिल्ली के अस्पताल में आग से बच्चों की मौत को ‘हृदय विदारक’ बताया

दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को इस घटना को ‘‘हृदय विदारक’’ बताया और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने अस्पताल में आग लगने से जान गंवाने वाले नवजात बच्चों के अभिभावकों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में बेबी केयर अस्पताल में आग लगने से कई नवजात बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। सभी शोकाकुल माता-पिता और परिजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल बच्चों के जल्द से जल्द स्वस्थ और सकुशल होने की आशा करता हूं।’’

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने बताया कि ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न’ अस्पताल में शनिवार रात करीब 11:30 बजे आग लग गई और जल्द ही यह दो अन्य इमारतों में भी फैल गई।

संभागीय अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि दो मंजिला इमारत में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिससे आसपास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Advertisement
First Published - May 26, 2024 | 8:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement