facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20: समापन संबोधन में बोले पीएम मोदी- साइबर सिक्योरिटी और क्रिप्टो के रेगुलेशन का मुद्दा उठाया

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने साइबर सिक्योरिटी और क्रिप्टो को लेकर आ रही चुनौतियों को लेकर कहा कि इन पर रेगुलेशन के लिए ग्लोबल स्टैंडर्ड्स बनाना आवश्यक हो गया है।

Last Updated- September 10, 2023 | 2:37 PM IST
PM modi G20

जी 20 कार्यक्रम के आखिरी सत्र में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र ने साइबर सिक्योरिटी, क्रिप्टो जैसी आधुनिक तकनीक को लेकर अहम विचार रखे। पीएम में मॉडर्न तकनीकों की प्रशंसा करते हुए उसके बढ़ावा देने की बात की, साथ ही उन्होंने साइबर सिक्योरिटी और क्रिप्टो के रेग्युलेशन का भी मुद्दा सबके सामने रखा।

पीएम मोदी ने कहा, ‘नई पीढ़ी की तकनीकों का फायदा सभी को मिलना चाहिए।’ पीएम ने साइबर सिक्योरिटी और क्रिप्टो के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की, और सभी देशों से अपील करते हुए कहा कि सभी को इस पर मिलकर काम करना चाहिए।

साइबर सिक्योरिटी और क्रिप्टो

प्रधानमंत्री मोदी ने साइबर सिक्योरिटी और क्रिप्टो को लेकर आ रही चुनौतियों को लेकर कहा कि इन पर रेगुलेशन के लिए ग्लोबल स्टैंडर्ड्स बनाना आवश्यक हो गया है। सभी देशों का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने साथ मिलकर जल्द कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर डाला।

ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: UK के पीएम ऋषि सुनक पहने दिखे boat कंपनी का हेडफोन, अमन गुप्ता ने कुछ ऐसे दिया रिएक्शन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

पीएम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कहा कि साल 2019 में G20 ने ‘Principles On AI’ अपनाया था, अब इससे एक और कदम आगे बढ़ने की जरूरत है। अब रिस्पॉनसिबल ह्यूमन सेंट्रिक AI पर फोकस करना होगा और ह्यूमन सेंट्रिक AI के लिए फ्रेमवर्क की जरूरत होगी। पीएम ने कहा कि इसके फ्रेमवर्क बनाने के लिए भारत भी अपने सुझाव देगा। भारत की ओर से पीएम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सोशल-इकोनॉमिक डेवलपमेंट इस्तेमाल करने का सुझाव रखा।

ये भी पढ़ें- G20: भारत की यात्रा के बाद वियतनाम रवाना हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

जी20 के सभी नेताओं का किया धन्यवाद

पीएम ने कार्यक्रम के समापन के संबोधन में G20 के सभी नेताओं को धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि नवंबर में G20 का वर्चुअल सेशन होना चाहिए और तय विषयों पर नवंबर में समीक्षा की जा सकती है।

Advertisement
First Published - September 10, 2023 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement