facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शोध क्षेत्र की बाधाएं दूर करें, वैश्विक समस्याओं के स्थानीय समाधान पर ध्यान दें: पीएम मोदी

Advertisement

यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रावधानों के अनुरूप देश में वैज्ञानिक शोध को उच्च स्तरीय रणनीतिक दिशा देने वाले शीर्ष संस्थान के तौर पर काम करता है।

Last Updated- September 10, 2024 | 10:55 PM IST
Remove obstacles in research sector, focus on local solutions to global problems: PM Modi शोध क्षेत्र की बाधाएं दूर करें, वैश्विक समस्याओं के स्थानीय समाधान पर ध्यान दें: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के समक्ष आने वाली बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समस्याएं वैश्विक प्रकृति की हो सकती हैं, लेकिन उनका समाधान भारतीय जरूरतों के अनुसार स्थानीय स्तर पर होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को नवगठित अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) की अपने निवास पर आयोजित पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए बड़े लक्ष्य तय करने, उन्हें हासिल करने पर ध्यान देने और पथप्रदर्शक शोध करने की बात भी कही। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक बैठक में भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिदृश्य और अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों के पुनर्निधारण के बारे में चर्चा पर ध्यान केंद्रित किया गया।

एएनआरएफ की स्थापना वर्ष 2023 में देश के तमाम विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, शोध संस्थानों और अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं में अनुसंधान और विकास के प्रसार तथा शोध एवं नवोन्मेष की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।

यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रावधानों के अनुरूप देश में वैज्ञानिक शोध को उच्च स्तरीय रणनीतिक दिशा देने वाले शीर्ष संस्थान के तौर पर काम करता है। बैठक के दौरान शासी निकाय ने हब एंड स्पोक मोड में एक कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया, जिसमें उन विश्वविद्यालयों को जोड़ा जाएगा जहां अनुसंधान प्रारंभिक चरण में है।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement