facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम मोदी की ट्रंप से बातचीत: ‘सौहार्दपूर्ण और सार्थक चर्चा’, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यापार, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया

Last Updated- December 11, 2025 | 8:16 PM IST
PM Modi and Trump
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की, जिसमें भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”

Also Read: IndiGo ‘बुरी तरह प्रभावित यात्रियों’ को देगी ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर

अधिकारियों के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यापार, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेता साझा चुनौतियों से निपटने और सामूहिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए करीबी सहयोग से काम करने पर सहमत हुए।

यह वार्ता ऐसे समय हुई है जब डिप्टी-यूएस ट्रेड रिप्रेज़ेंटेटिव (USTR) रिक स्विट्ज़र के नेतृत्व में एक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए भारत में मौजूद है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement