facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni से की वार्ता

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 2:15 PM IST
G7 Summit: India is not a member country but PM Modi will leave for Italy today; what is the reason G7 Summit: भारत नहीं है सदस्य देश मगर PM मोदी आज होंगे इटली के लिए रवाना; क्या है वजह
PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां इटली की अपनी समकक्ष ज्यॉर्जिया मेलोनी के साथ बातचीत की और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मेलोनी के राजकीय दौरे पर यहां पहुंचने पर राष्ट्रपति भवन में उनका रस्मी स्वागत किया गया।

बाद में मोदी ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता शुरू करने से पहले मेलोनी का अभिवादन किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘राजनीतिक, व्यापार एवं आर्थिक, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, वाणिज्य दूतावास और सांस्कृतिक क्षेत्रों को शामिल करते हुए एक विस्तृत एजेंडे का इंतजार है।’’

बागची ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके इतालवी समकक्ष के बीच बातचीत चल रही है। बागची ने कहा, ‘‘दोनों नेता विकास को बढ़ावा देने, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को व्यापक बनाने और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर तालमेल को गहरा करने की परस्पर प्रतिबद्धता के साथ बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।’’ भारत और इटली इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बहुआयामी द्विपक्षीय संबंध साझा सांस्कृतिक मूल्यों, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता, हरित ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर आधारित हैं। मेलोनी के साथ इटली के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री अंतोनियो ताजानी और एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

मेलोनी गुरुवार की शाम से शुरू हो रहे आठवें रायसीना संवाद में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगी।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement