facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को कोलकाता मेट्रो के जोका-तारातला गलियारे का उद्घाटन करेंगे

Advertisement

यह गलियारा हावड़ा स्टेशन से जोका- एसप्लेनेड मेट्रो परियोजना (पर्पल लाइन) का विस्तार है।

Last Updated- December 28, 2022 | 4:13 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दक्षिण पश्चिम कोलकाता में बने जोका-तारातला मेट्रो गलियारे (Joka-Taratala Metro corridor) का उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इसी के साथ पश्चिम बंगाल की पहली वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलेगी। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के दक्षिण में कोलकाता को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी से जोड़ेगी।

मेट्रो अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से बहुप्रतिक्षित जोका-तारातला मेट्रो गलियारे का उद्घाटन करेंगे। यह गलियारा हावड़ा स्टेशन से जोका- एसप्लेनेड मेट्रो परियोजना (पर्पल लाइन) का विस्तार है। करीब 6.5 किलोमीटर लंबा यह गलियारा सितंबर के मध्य में ही बनकर तैयार हो गया था और रेलवे सुरक्षा आयुक्त की अनिवार्य मंजूरी नवंबर में मिली।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: 20 साल बेमिसाल, ट्रैक पर दौड़ती जा रही मेट्रो

मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने 24 दिसंबर को इस गलियारे के विभिन्न स्टेशनों का दौरा कर वहां की यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस खंड पर छह स्टेशन – जोका, ठाकुरपुकुर, शेखरबाजार, बेहाला चौरस्ता, बेहाला बाजार और तारातला- बनाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेलवे ने इस 6.5 किमी लंबे मार्ग के निर्माण पर 2,477.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement