facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की रफ्तार जांचेंगे PM मोदी, सूरत में निर्माणाधीन स्टेशन का करेंगे निरीक्षण

Advertisement

बुलेट ट्रेन का पूरा कॉरिडोर लगभग 508 किलोमीटर तक फैला है, जिसमें गुजरात तथा दादरा और नगर हवेली में 352 किलोमीटर एवं महाराष्ट्र में 156 किलोमीटर रूट शामिल है

Last Updated- November 14, 2025 | 10:35 PM IST
ahmedabad mumbai bullet train
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करने जाएंगे, ताकि इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के कामकाज पर ताजा जानकारी ली जा सके। बुलेट ट्रेन परियोजना भारत की सबसे महत्त्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है।’

बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा के समय को लगभग दो घंटे तक कम कर देगी। सरकार 2026 में सूरत-बिलिमोरा में बुलेट ट्रेन परियोजना के एक खंड पर परिचालन शुरू करने की योजना बना रही है। बुलेट ट्रेन का पूरा कॉरिडोर लगभग 508 किलोमीटर तक फैला है, जिसमें गुजरात तथा दादरा और नगर हवेली में 352 किलोमीटर एवं महाराष्ट्र में 156 किलोमीटर रूट शामिल है। देश के परिवहन ढांचे में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाला यह कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई सहित प्रमुख शहरों को जोड़ेगा।

अब तक, 326 किलोमीटर वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है, जबकि 25 में से 17 नदी पुलों का निर्माण हो चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘ लगभग 47 किलोमीटर लंबे सूरत-बिलिमोरा खंड का काम अंतिम चरण में है। यहां सिविल कार्य और ट्रैक-बेड बिछाने का काम पूरा हो चुका है। सूरत स्टेशन का डिजाइन भी बड़ा अनूठा है। इसकी थीम शहर के विश्व प्रसिद्ध हीरा उद्योग से प्रेरित है, जो लालित्य और कार्यक्षमता दोनों को दर्शाती है।’

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement