facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी की बड़ी अपील: देशहित में बचाएं पेट्रोल-डीजल, शुरू करें वर्क फ्रॉम होम; मेट्रो का करें इस्तेमाल

Advertisement

वैश्विक संकट और महंगाई से लड़ने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल बचाने, वर्क फ्रॉम होम अपनाने और विदेशी यात्राएं टालने की भावुक अपील की है

Last Updated- May 10, 2026 | 9:41 PM IST
Narendra Modi
हैदराबाद में लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध और दुनिया भर में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक खास और बड़ी अपील की है। रविवार को हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भारत को खुद को मजबूत रखना होगा और इसके लिए हर नागरिक को अपनी दैनिक आदतों में बदलाव करना होगा।

पीएम मोदी ने इस बात पर चिंता जताई कि युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल, डीजल और खाद की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है कि जनता पर इसका बोझ न पड़े, लेकिन संसाधनों पर दबाव कम करने के लिए नागरिकों का सहयोग अब बहुत जरूरी हो गया है।

Also Read: खाड़ी में शांति की उम्मीद! ईरान ने अमेरिका को भेजा अपना जवाब, तनाव के बीच होर्मुज से निकला कतर का टैंकर

मेट्रो का सफर और वर्क फ्रॉम होम पर जोर

प्रधानमंत्री ने लोगों से ईंधन बचाने को एक राष्ट्रव्यापी संकल्प बनाने का आग्रह करते हुए कई व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो की सुविधा मौजूद है, वहां लोगों को अपने निजी वाहनों के बजाय मेट्रो से सफर करने का फैसला लेना चाहिए। अगर कार से जाना मजबूरी हो तो अकेले जाने के बजाय कारपूल करना यानी गाड़ी साझा करना एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों के मालिकों से भी अपनी गाड़ियों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा।

पीएम ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हमने वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग्स की जो व्यवस्था विकसित की थी, उसे अब दोबारा शुरू करने का समय आ गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हम फिर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और घर से काम करने को प्राथमिकता देते हैं, तो यह सीधे तौर पर देश के हित में होगा क्योंकि इससे ईंधन और विदेशी मुद्रा की बड़ी बचत होगी।

प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग के बीच बढ़ते विदेशी दौरों और विदेशों में जाकर शादी करने के चलन पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने लोगों से भावुक अपील की कि संकट के इस समय में कम से कम एक साल के लिए अपनी विदेश यात्राओं और छुट्टियों पर जाने के प्लान को टाल दें। उन्होंने समझाया कि पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए देश को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है और इसे बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

पीएम मोदी ने देशभक्ति को एक नए नजरिए से जोड़ते हुए कहा कि देशभक्ति का मतलब सिर्फ सरहद पर मर-मिटना ही नहीं है, बल्कि संकट के समय अपनी जिम्मेदारियों को समझना और देश के लिए जीना भी सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया भर में सप्लाई चेन का संकट हो, तो हमें एकजुट होकर अपनी आदतों को बदलना होगा और भारत माता को सर्वोपरि रखना होगा।

Advertisement
First Published - May 10, 2026 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement