facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NDA सांसदों से PM मोदी का आह्वान: सांसद स्वदेशी मेले आयोजित करें, ‘मेड इन इंडिया’ को जन आंदोलन बनाएं

Advertisement

मोदी ने जोर देकर कहा कि ऐसे समय जब भारत की बढ़ती ताकत के साथ कुछ चुनौतियां भी आ रही हैं, तब आत्मनिर्भरता ही देश के विकास को गति और शक्ति देगी

Last Updated- September 08, 2025 | 10:37 PM IST
Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्र में सत्तारूढ़ राजग के सांसदों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और इसे जन आंदोलन बनाने के लिए ‘स्वदेशी मेले’ आयोजित करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे समय जब भारत की बढ़ती ताकत के साथ कुछ चुनौतियां भी आ रही हैं, तब आत्मनिर्भरता ही देश के विकास को गति और शक्ति देगी।

सूत्रों ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले सांसदों को संबोधित करते हुए मोदी ने खासकर नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहारी सीजन के दौरान मेड-इन-इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों तथा व्यापारियों के साथ बैठकें कर जीएसटी दर में कटौती के व्यापक लाभ का प्रचार करने को कहा।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बाद में कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है तो कुछ चुनौतियां आएंगी और एक विकसित राष्ट्र बनने के रास्ते पर बने रहने के लिए उसे ‘आत्मनिर्भर’ होना ही होगा।’

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने के फैसले के बाद अमेरिका के साथ संबंधों में तनाव के बीच मोदी ने अपने ‘स्वदेशी’ अभियान को और तेज कर दिया है।

उन्होंने सांसदों से अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मेड-इन-इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेले आयोजित करने के लिए कहा। उनसे इसके लिए नेतृत्व की भूमिका लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों को मेड-इन-इंडिया उत्पादों का मालिक होने पर उतना ही गर्व महसूस होना चाहिए, जितना वे एक समय पर जापानी वस्तुओं के बारे में करते थे।

उन्होंने कहा, ‘स्वदेशी’ हर उस कार्यक्रम का हिस्सा होना चाहिए, जिसमें वे भाग लेते हैं। मोदी ने कहा कि जीएसटी दर में कटौती ने लोगों के बीच एक लहर पैदा कर दी है और सांसदों को स्वदेशी मेले और व्यापारी सम्मेलनों के आयोजन से इस पर आगे बढ़ने की जरूरत है।

एक सूत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि भले ही तूफान चल रहा हो, किसी को अपने वाहन के टायरों में हवा भरने की जरूरत होती है। उसी तरह अनुकूल माहौल के बावजूद किसी भी संदेश को मजबूती से आगे ले जाने के लिए जमीन पर काम करना होता है।

उपराष्ट्रपति चुनाव की ओर मुड़ते हुए उन्होंने सांसदों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि वे सही ढंग से मतदान करें और कोई गलती न करें। उन्होंने कहा कि यह अच्छा संदेश नहीं देता है जब सांसद मतदान में गलती करते हैं। सही तरीके से मतदान सुनिश्चित करने के लिए एक मॉक मतदान सत्र का आयोजन भी किया गया। 

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 10:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement