facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi Visit: आज सिलवासा जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, NAMO मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 10:06 AM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव का दौरा करेंगे तथा इस दौरान सिलवासा शहर में एक चिकित्सा कॉलेज का उद्घाटन करेंगे एवं 4,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाद में शाम को प्रधानमंत्री केंद्र शासित प्रदेश के दमन शहर में 16 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।

अधिकारियों द्वारा बतायी गयी कार्यक्रम सूची के अनुसार, मोदी मंगलवार को केंद्र द्वारा वित्त पोषित ‘नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान’ का उद्घाटन करने के लिए दादरा एवं नगर हवेली की राजधानी सिलवासा पहुंचेंगे। केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में यह इकलौता चिकित्सा कॉलेज क्षेत्र के लोगों के लिए उम्मीद की किरण और बढ़ती आकांक्षाओं का प्रतीक बन गया है जहां की करीब 40 प्रतिशत आबादी आदिवासी है।

इस चिकित्सा कॉलेज में बहुमंजिला पुस्तकालय, चार व्याख्यान सभागार के साथ अकादमिक ब्लॉक और एक ऑडिटोरिम, क्लब हाउस, अध्यापकों के लिए आवास तथा छात्रों के लिए हॉस्टल जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। अधिकारियों ने बताया कि नव निर्मित चिकित्सा कॉलेज का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सिलवासा के समीप सायली गांव में एक सभा को संबोधित करेंगे।

यही से वह पूरे केंद्र शासित प्रदेश के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे या नींव रखेंगे। कुल मिलाकर वह 4,804.64 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। शाम को मोदी केंद्र शासित प्रदेश के दमन शहर जाएंगे जहां वह 16 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे जो समुद्र तट के सामने से गुजरेगा जिसे हाल में विकसित किया गया है।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 10:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement