facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी भोपाल में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

Advertisement
Last Updated- March 30, 2023 | 12:36 PM IST
pm modi
PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को भोपाल का दौरा करेंगे, जहां वह संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और भोपाल-नयी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में कंबाइंड कमांडर्स कांफ्रेंस-2023 में हिस्सा लेंगे।

बयान के मुताबिक, इसके बाद दोपहर करीब सवा तीन बजे प्रधानमंत्री भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल और नयी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सैन्य कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक “तैयार, पुनरुत्थान, प्रासंगिक” विषय पर आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन के दौरान, सशस्त्र बलों में संयुक्तता सहित राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पीएमओ ने कहा कि सम्मेलन में ‘आत्मनिर्भर’ भारत की दिशा में सशस्त्र बलों की तैयारी और रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

सम्मेलन में तीनों सशस्त्र बलों के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। सेना, नौसेना और वायुसेना के सैनिकों, नाविकों और वायु सैनिकों के साथ समावेशी और अनौपचारिक बातचीत भी आयोजित की जाएगी।

पीएमओ ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने देश में यात्रा अनुभव को फिर से परिभाषित किया है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच शुरू की जा रही नयी ट्रेन देश की ग्यारहवीं वंदे भारत ट्रेन होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया ट्रेन सेट अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है।

पीएमओ ने कहा कि यह ट्रेन सेट रेल यात्रियों को तेज, आरामदायक व सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देगा।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 12:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement