facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी आज बिरसा मुंडा के जन्मस्थान जाएंगे, जनजातीय समूहों के लिए 24 हजार करोड़ के पीवीटीजी मिशन की शुरुआत करेंगे

Advertisement

धानमंत्री पहले राज्य की राजधानी रांची में ‘भगवान बिरसा मुंडा स्मारक पार्क-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ का दौरा करेंगे।

Last Updated- November 15, 2023 | 10:56 AM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां वह बुधवार को खूंटी जिले में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर जाएंगे और जनजातीय समूहों के कल्याण के लिए 24,000 करोड़ रुपये की एक सरकारी योजना की शुरुआत करेंगे।

बिरसा मुंडा स्मारक पार्क का दौरा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री पहले राज्य की राजधानी रांची में ‘भगवान बिरसा मुंडा स्मारक पार्क-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ का दौरा करेंगे। इसके बाद वह खूंटी जिले के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह मुंडा के जन्मस्थान उलिहातू गांव में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर आय़ोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के कल्याण के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की योजना शुरू करेंगे।

Also read: प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

मंगलवार को रांची पहुंचने पर मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मध्य प्रदेश में यादगार रैलियों और रोड शो के बाद मैं रांची पहुंचा हूं। कल 15 नवंबर बहुत खास दिन है। मुझे झारखंड के लोगों के साथ जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाने का अवसर पाकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के दौरान जहां मैं खूंटी में विकासशील भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाऊंगा, वहीं आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए 24,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक योजना का भी उद्घाटन करूंगा। कल झारखंड का स्थापना दिवस भी है। इस अवसर पर मैं यहां अपने परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’

Also read: NHAI ने सख्त किए ठेकेदारों के कर्मियों के पैमाने, बढ़ते हादसे देख उठाया कदम

पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।’’

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 10:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement