facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्वदेशी विमान खरीद का फैसला रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को बल देगा : PM मोदी

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 9:42 AM IST
PM Modi
PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायुसेना के लिए 70 स्वदेशी विमान की खरीद संबंधी केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जारी प्रयासों को बल देगा।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भारतीय वायुसेना के लिए 6,828.36 करोड़ रुपये की लागत से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 70 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर विमान की खरीद को मंजूरी दी गई थी।

इन विमान की आपूर्ति छह वर्ष की अवधि में की जाएगी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण सीसीएस (सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति) निर्णय है, जो हमारे रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जारी प्रयासों को बल देगा और जीवंत एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र को भी लाभान्वित करेगा।’’

प्रधानमंत्री ने नौसेना के लिए लार्सेन एंड टूब्रो से तीन प्रशिक्षण पोतों की खरीद को सीसीएस द्वारा स्वीकृति दिए जाने पर कहा कि यह निर्णय नौसेना की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा और उसे और मजबूत बनाएगा।

देश में ही निर्मित और विकसित इन पोतों की पहली खेप 2026 में मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति के सदस्य हैं।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement