facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi’s Kerala visit: PM मोदी के कोच्चि दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 12:03 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोमवार को कोच्चि के दौरे से पहले केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के एक सचिव समेत कांग्रेस के कम से कम सात कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के अध्यक्ष मोहम्मद शियास ने पुष्टि की कि पश्चिमी कोच्चि इलाके से कांग्रेस के सात कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सोमवार को तड़के एहतियातन हिरासत में ले लिया, जिनमें केपीसीसी सचिव थम्पी सुब्रमण्यम और डीसीसी सचिव श्रीकुमार भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इलाके में प्रतिद्वंद्वी दलों के नेताओं के दौरे के समय पहले भी काले झंडे लेकर प्रदर्शन किए हैं, इसीलिए उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया है। शियास ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए कहा कि उनकी प्रधानमंत्री के कोच्चि दौरे के संबंध में किसी प्रकार का प्रदर्शन करने की योजना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केरल पुलिस का अलोकतांत्रिक कदम है।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज यानी सोमवार को केरल पहुंचेंगे। वह इस दौरान एक रोड शो करेंगे और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मोदी शाम करीब पांच बजे कोच्चि में आईएनएस गरुड़ नौसेना हवाई स्टेशन पहुंचेंगे और वहां से सैक्रेड हार्ट कॉलेज ग्राउंड तक रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए तैयारियों के तहत रोड शो वाले मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और शहर में 2,060 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement