facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi का दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरा शुरू, तीन राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Advertisement

प्रधानमंत्री बुधवार को माणिक सरकार की अगुवाई में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अगरतला रवाना होंगे

Last Updated- March 07, 2023 | 12:20 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्वोत्तर का अपना दो दिवसीय दौरा शुरू किया जहां वह मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में शपथ ग्रहण समारोहों में भाग लेंगे और असम मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बंद कमरे में एक बैठक भी करेंगे।

मोदी विमान से गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य तथा अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहां से वह एक हेलीकॉप्टर से शिलॉन्ग रवाना हो गए।

मेघालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उनकी अगवानी करेंगे। शाह और नड्डा सोमवार को मेघालय पहुंचे थे।

मोदी मेघालय में कोनराड संगमा नीत सरकार और नगालैंड में नेफ्यू रियो की अगुवाई वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोहों में भाग लेंगे।

वह शाम को गुवाहाटी लौटेंगे और असम मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बंद कमरे में एक बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री बुधवार को माणिक सरकार की अगुवाई में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अगरतला रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर कामरूप महानगर प्रशासन ने सात और आठ मार्च को पूरे जिले के क्षेत्र को ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया है।

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 11:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement