facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी का असम का दो दिवसीय दौरा आज से होगा शुरू

Advertisement

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोदी दोपहर बाद तेजपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए काजीरंगा के पनबारी के लिए उड़ान भरेंगे।

Last Updated- March 08, 2024 | 10:34 AM IST
pm modi
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार यानी आज दो दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचेंगे और इस दौरान वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ठहरेंगे एवं 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोदी दोपहर बाद तेजपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए काजीरंगा के पनबारी के लिए उड़ान भरेंगे। वह उद्यान में ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के पास पुलिस अतिथि गृह में रात में ठहरेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मोदी शनिवार तड़के जंगल सफारी करेंगे और इसके लिए जीप एवं हाथी सफारी दोनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मोदी वहां करीब दो घंटे रहेंगे।

इसके बाद वह अरुणाचल प्रदेश रवाना होंगे, जहां वह दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह दोपहर में जोरहाट लौटेंगे और महान अहोम जनरल लचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ वेलर’ (बहादुरी की प्रतिमा) का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मोदी मेलेंग मेतेली पोथार जाएंगे, जहां वह लगभग 18,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे और बाद वह पश्चिम बंगाल रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री ने चार फरवरी को असम का दौरा किया था और 11,600 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की थीं।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 10:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement