facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Swearing-in ceremony: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री

Advertisement

PM Modi के शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की PM शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और नेपाल के PM शामिल होंगे।

Last Updated- June 08, 2024 | 3:48 PM IST
Sheikh Hasina in Delhi
Bangladesh PM Sheikh Hasina in Delhi

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना नौ जून को राजग संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचीं ।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से यह बताया था कि पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के सात देशों के नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्म कमल दहल ‘प्रचंड’ शामिल होंगे। इसमें बताया गया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक ने भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचीं। वहीं, अफीक के भी आज यहां पहुंचने की संभावना है और अन्य नेता रविवार को यहां आएंगे। ऐसी संभावना है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद नरेन्द्र मोदी भारत दौरे पर आए नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। भारत और मालदीव के तनावपूर्ण संबंधों के बीच मुइज्जू का मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चीन का समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद पिछले वर्ष नवंबर से भारत और मालदीव के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। मोहम्मद मुइज्जू ने शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद वहां तैनात भारतीय सेना के जवानों को अपने देश वापस जाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद इस महीने की शुरुआत में भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह आम नागरिकों को सुरक्षा में तैनात किया गया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ”लोकसभा चुनाव 2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह नौ जून 2024 को निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।” इसने कहा, ”शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के अलावा सभी नेता राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा।

Advertisement
First Published - June 8, 2024 | 3:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement