facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

PM Swearing-in Ceremony: प्रधानमंत्री मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ

BJP के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में जुटे राजग नेताओं को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह नौ जून को शाम छह बजे होगा।

Last Updated- June 07, 2024 | 12:44 PM IST
LS Polls: PM Modi
File Photo: Prime Minister Narendra Modi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक में कहा कि नरेन्द्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जोशी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में जुटे राजग नेताओं को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह नौ जून को शाम छह बजे होगा।

बैठक में राजग सांसदों के अलावा गठबंधन के मुख्यमंत्रियों सहित वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की ओर से मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताने संबंधी प्रस्ताव पेश करने तथा सहयोगी दलों और सांसदों द्वारा इसका समर्थन किये जाने की संभावना है।

गठबंधन के कुछ सहयोगियों ने बताया कि मोदी के राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार और शिव सेना के एकनाथ शिंदे सरीखे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे।

राजग के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार गठन के प्रयासों को गति देने के लिए गठबंधन सहयोगियों के साथ लगातार विचार-विमर्श किया है।

First Published - June 7, 2024 | 12:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट