facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Vishwakarma Yojana: 2 लाख कारीगरों को मिलेंगे 15,000 रुपये के ई-वाउचर

Advertisement

आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए मिलेगी राशि

Last Updated- March 18, 2024 | 11:48 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पहले चरण का ट्रेनिंग पूरी कर चुके योग्य कारीगरों व शिल्पकारों को 15,000 रुपये के ई-वाउचर मिलेंगे। इस राशि की बदौलत वे आधुनिक उपकरण खरीद सकेंगे।

सूत्र ने बताया, ‘इस योजना के अंतर्गत 7 लाख से अधिक लोगों का पंजीकरण किया गया था और इनमें से 2 लाख लोग अपनी बुनियादी ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। इनका मूल्यांकन किया गया है और इन्हें चुनिंदा वेंडर से अपने कारोबार से जुड़े आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए ई-वाउचर मुहैया कराए गए हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2023 में इस योजना का उद्घाटन किया था। इन लोगों को यंत्र खरीदने की पहल के अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई हैं। ये लोग उद्यम का विकास करने के लिए 1 लाख रुपये की उधारी के भी योग्य हैं। विश्वकर्मा पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार इस योजना के लिए 1.5 करोड़ लोगों ने आवेदन किया था लेकिन 7 लाख लोग ही योग्य मिले हैं।

इन लोगों को ग्राम पंचायत, जिला स्तर और राज्य स्तर पर तीन स्तरीय जांच के बाद पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र दिया गया है।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement