facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Vishwakarma Yojana: ऋण अयोग्यता के कारण बढ़ी आवेदन नामंजूरी की दर, बैंकों ने जताई चिंता

Advertisement

पिछले ऋणों और एनपीए इतिहास के कारण पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 13-14% आवेदन हो रहे हैं नामंजूर, बैंकों ने समाधान के लिए डेटा विश्लेषण पर जोर दिया।

Last Updated- January 20, 2025 | 10:20 PM IST
PM Vishwakarma Yojana

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पीएम विश्वकर्मा योजना में चुनिंदा प्रतिबंध लगाए जाने पर चिंता जताई है। यदि किसी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि किसी योजना से बीते पांच वर्षों में ऋण लिया है तो पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण लेने के अयोग्य हो जाता है। इस मामले के जानकार वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक इस प्रतिबंध के कारण करीब 13 से 14 प्रतिशत आवेदन नामंजूर किए जाने की दर है।

अधिकारी ने बताया, ‘पीएम विश्वकर्मा में नामंजूर किए जाने की दर मुख्य रूप से पिछले ऋणों की अयोग्यता के कारण है। इसके अलावा आवेदक की गैर निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) का इतिहास होने के कारण आवेदन नामंजूर किए जाने का सामना करना पड़ रहा है।’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती पर पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्घाटन किया था।

इस योजना का मकसद भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ ही पारंपरिक शिल्प कौशल को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न पारंपरिक शिल्पों में व्यक्तिगत कौशल को बढ़ावा देना था। अधिकारी ने बताया, ‘बैंकों में आवेदन नामंजूर किए जाने की दर को कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में डेटा विश्लेषण के अलावा पूर्ववर्ती ऋण और चूक के बावजूद अर्हता प्राप्त करने वाले संभावित उम्मीदवारों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।’

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 8 जनवरी, 2025 तक इस योजना के तहत कुल 8.23 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, इसमें से 2.2 लाख आवेदनों को मंजूरी मिली थी और 1.6 लाख आवेदकों को ऋण वितरित किया गया था।

वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवाओं विभाग के सचिव एम. नागराजू ने बीते सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुख और निजी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वित्तीय समावेशन की प्रगति की समीक्षा की थी।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement