facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

PMLA: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान के तीन ठिकानों पर मारे छापे

अमानतुल्लाह खान दिल्ली विधानसभा में ओखला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की जांच की जा रही है।

Last Updated- October 10, 2023 | 10:25 AM IST
Amanatullah Khan

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

खान (49) दिल्ली विधानसभा में ओखला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की जांच की जा रही है।

PMLA के तहत की गई छापेमारी

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत छापेमारी कर रही है और करीब तीन ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

संघीय जांच एजेंसी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में खान के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक प्राथमिकी और दिल्ली के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (ACB) की एक प्राथमिकी पर संज्ञान लिया है। खान को सितंबर 2022 में दिल्ली एसीबी ने गिरफ्तार किया था।

किसलिए ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर मारी जा रही रेड

एसीबी का मामला ‘दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय गड़बड़ी और अन्य अनियमितताओं से जुड़ा है।’ एसीबी की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए सभी नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए गैरकानूनी रूप से 32 लोगों की भर्ती की। उसने खान पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के भी आरोप लगाए हैं।

एसीबी ने सितंबर 2022 में जारी एक बयान में कहा था, ‘दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने ऐसी अवैध नियुक्ति के खिलाफ स्पष्ट बयान दिया और ज्ञापन जारी किया था। ऐसा आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को अवैध रूप से किराये पर दिया था।’ उसने आरोप लगाया कि ‘आप’ विधायक ने दिल्ली सरकार से मिले अनुदान के साथ ही दिल्ली वक्फ बोर्ड की निधि में हेरफेर की।

First Published - October 10, 2023 | 10:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट