facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PMMY loan limit: सरकार ने मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये की, उद्यमियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई, 2024 को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2024-25 में इस बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

Last Updated- October 25, 2024 | 3:49 PM IST
Mudra Yojana

सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत लोन की सीमा को 20 लाख रुपये तक बढ़ा दिया है। इस वृद्धि का मकसद उन उद्यमियों को मदद देना है, जिन्हें अभी तक वित्तीय सहायता नहीं मिली है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई, 2024 को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2024-25 में इस बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा था, “मुद्रा लोन की सीमा उन उद्यमियों के लिए 20 लाख रुपये तक बढ़ाई जाएगी, जिन्होंने ‘तरुण श्रेणी’ के तहत पहले लिए गए लोन को सफलतापूर्वक चुकता कर दिया है।”

इस वृद्धि का उद्देश्य नए उद्यमियों को उनके विकास और विस्तार में मदद करना है और यह सरकार की उद्यमिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के मुताबिक है। जारी अधिसूचना के अनुसार, नई श्रेणी ‘तरुण प्लस’ के तहत 10 लाख रुपये से अधिक और 20 लाख रुपये तक के लोन उन उद्यमियों को मिलेंगे, जिन्होंने तरुण श्रेणी के तहत पहले लोन लिया और उसे सफलतापूर्वक चुकाया है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत 8 अप्रैल, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी, जिसके तहत गैर-कॉरपोरेट, गैर-कृषि छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों को 10 लाख रुपये तक का बिना गारंटी के लोन दिया जाता है। मौजूदा योजना के तहत बैंक तीन श्रेणियों में बिना गारंटी के लोन प्रदान करते हैं: शिशु (50,000 रुपये तक), किशोर (50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक) और तरुण (10 लाख रुपये तक)।

Advertisement
First Published - October 25, 2024 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement