facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB के हेड कैशियर ने भोपाल स्थित कंपनी के खाते से 4.98 करोड़ रुपये की हेरफेर की: CBI

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि बैंक सिस्टम लॉगिन विवरण और सीसीटीवी कैमरा फुटेज विश्लेषण से यह सामने आया कि मुकुल सिंह ने कथित तौर पर स्थानांतरण में मदद की।

Last Updated- May 17, 2024 | 9:54 AM IST
PNB stock
Representative Image

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक व्यक्ति की मिलीभगत से भोपाल स्थित अवसंरचना निर्माण कंपनी के खाते से 4.98 करोड़ रुपये निकालने के आरोप में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कथित अपराध उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पीएनबी की दिल्ली रोड शाखा में हुआ। अधिकारियों ने कहा कि प्रधान खजांची मुकुल सिंह ने बिना अनुमति के विनोद कुमार सिंह के साथ मिलकर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के खाते को ‘स्टार रेज’ के खाते में मिला दिया।

‘स्टार रेज’ का स्वामित्व विनोद कुमार सिंह के पास है। उन्होंने कहा कि बाद में इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कथित तौर पर 4.98 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर दिए गए, जिससे पीएनबी को नुकसान हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि बैंक सिस्टम लॉगिन विवरण और सीसीटीवी कैमरा फुटेज विश्लेषण से यह सामने आया कि मुकुल सिंह ने कथित तौर पर स्थानांतरण में मदद की। एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों के परिसरों पर तलाशी ली।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 9:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement