facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Police Commemoration Day: अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी

Advertisement

लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये।

Last Updated- October 21, 2024 | 9:16 AM IST
Amit Shah pays tribute to martyred police personnel on the occasion of Police Commemoration Day अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी

Police Commemoration Day: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्र के प्रति पुलिस कर्मियों के बलिदानों के लिए आभार व्यक्त करते हुए शाह ने कहा कि यह भारत को सुरक्षित रखने में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों द्वारा किए गए असीम बलिदानों को सम्मान देने का अवसर है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मैं अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले उन शहीदों को नमन करता हूं जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।’’

Also read: Pune Metro Fire: पुणे के मंडई मेट्रो स्टेशन पर आग लगी, एक व्यक्ति घायल

लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। तब से इन शहीदों और कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अन्य सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।

 

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 9:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement