facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

होली पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ीं, पुलिस ने काटे 7,230 चालान

Advertisement

Delhi traffic rules violation: दिल्ली पुलिस के बयान के अनुसार, ड्रंक ड्राइविंग यानी शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है।

Last Updated- March 15, 2025 | 5:09 PM IST
challan
Representative Image

Holi 2025: होली के मौके पर दिल्ली में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस साल होली पर कुल 7,230 चालान काटे गए, जो पिछले साल 2024 में 3,589 थे। यानी चालान की संख्या में 100% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले बढ़े

दिल्ली पुलिस के बयान के अनुसार, ड्रंक ड्राइविंग यानी शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस साल होली पर 1,213 लोगों को पकड़ा गया, जबकि पिछले साल 824 लोग पकड़े गए थे।

हेलमेट न पहनने के मामलों में भी 56% की बढ़ोतरी हुई है। 2024 में 1,524 चालान हुए थे, जबकि 2025 में यह संख्या 2,376 हो गई।

ट्रिपल राइडिंग और सीट बेल्ट न पहनने के मामलों में भी इजाफा

मोटरसाइकिल पर तीन लोगों की सवारी (ट्रिपल राइडिंग) और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने के मामलों में भी वृद्धि देखी गई। ट्रिपल राइडिंग के लिए 573 चालान जारी किए गए।

अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। होली के दिन 2024 में 1,241 लोगों पर यातायात अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया था, जबकि इस साल यह संख्या 139% बढ़कर 2,971 हो गई।

दिल्ली यातायात पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नशे में वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और स्टंट करने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए।

इस दौरान 84 विशेष टीमें अल्कोमीटर (शराब जांचने वाला यंत्र) के साथ तैनात की गईं। इसके अलावा, 40 संयुक्त जांच दल भी बनाए गए, जिनमें यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के अधिकारी शामिल थे। ये टीमें सुबह 8 बजे से आधी रात तक महत्वपूर्ण चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी करती रहीं।

-भाषा इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - March 15, 2025 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement