facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी के दौरे से पहले तेलंगाना बीजेपी चीफ बंदी संजय कुमार को पुलिस ने देर रात घर से किया डिटेन

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 10:11 AM IST
bandi sanjay kumar

तेलंगाना बीजेपी चीफ बंदी संजय कुमार को मंगलवार देर रात को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कुमार को उनके करीमनगर स्थित आवास से हिरासत में लिया, जिसके बाद उनके समर्थक इस घटना के खिलाफ पुलिस का विरोध कर रहे हैं।

बंदी संजय कुमार को हिरासत में ऐसे समय में लिया गया है जब 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर आएंगे। बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि तेलंगाना बीजेपी चीफ कुमार ने पेपर लीक मामले में बीआरएस सरकार के खिलाफ बुधवार सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

खबरों के मुताबिक, तेलंगाना बीजेपी चीफ गिरफ्तारी के बाद पार्टी राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। वहीं बीजेपी के प्रदेश महासचिव प्रमेंद्र रेड्डी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को करीमनगर स्थित उनके आवास से अवैध रूप से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार द्वारा तेलंगाना में PM मोदी के कार्यक्रम में खलल डालने का प्रयास किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नेता को नालगौंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हालांकि, बंदी संजय कुमार को हिरासत में लेने के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को तेलंगााना जाएंगे। प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान सिकंदराबाद से तिरुपति के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और इसके साथ ही राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement