facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पोर्ट ब्लेयर का नाम श्री विजयपुरम किया गया, अमित शाह ने सुभाष चंद्र बोस और सावरकर को भी किया याद

Advertisement

केंद्रशासित प्रदेश होने के नाते अंडमान निकोबार द्वीपसमूह केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।

Last Updated- September 13, 2024 | 7:35 PM IST
Amit Shah

Port Blair renamed: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया गया है।

शाह ने यह भी कहा कि यह निर्णय देश को औपनिवेशिक प्रतीकों से मुक्त करने के लिये लिया गया है, क्योंकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह का देश के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में ‘अद्वितीय स्थान’ है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है।’’

शाह ने कहा, ‘‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान निकोबार के योगदान को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा कि इस द्वीप का देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।

शाह ने कहा, ‘‘यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।’’

केंद्रशासित प्रदेश होने के नाते अंडमान निकोबार द्वीपसमूह केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। यह केंद्रशासित प्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध समुद्री संपदा के लिए जाता जाता है।

Advertisement
First Published - September 13, 2024 | 7:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement