facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Power Consumption: दिल्ली में बढ़ती सर्दी के साथ बढ़ी बिजली की मांग

Advertisement

शुक्रवार सुबह सर्दी के मौसम में अब तक की सबसे ज्यादा बिजली की मांग दर्ज की गई।

Last Updated- January 19, 2024 | 4:52 PM IST
power consumption
Representative Image

Delhi’s Power Consumption: दिल्ली में पिछले कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है और इसी के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह सर्दी के मौसम में अब तक की सबसे ज्यादा बिजली की मांग दर्ज की गई।

वितरण कंपनी (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) द्वारा वास्तविक समय के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में पूर्वाह्न 10 बजकर 20 मिनट पर बिजली की मांग 5798 मेगावाट थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस महीने में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब बिजली की मांग ने 5700 मेगावाट के आंकडे को पार किया है, इससे पहले 17 जनवरी को बिजली की मांग 5726 मेगावाट और 12 जनवरी को 5701 मेगावाट रही थी।

डिस्कॉम ने अनुमान जताया था कि इस सर्दी में बिजली की मांग 5760 मेगावाट तक रह सकती है। डिस्कॉम के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष दो जनवरी को छोड़कर बिजली की मांग अब तक पांच हजार मेगावाट से ऊपर बनी हुई है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीएसईएस डिस्कॉम सर्दी के महीनों के दौरान अपने करीब दो करोड़ निवासियों को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। शहर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 4:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement