facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Power outage at IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट की बत्ती गुल, बोर्डिंग और चेक-इन सेवाएं प्रभावित; यात्रियों के छूटे पसीने

Advertisement

जल संकट से जूझ रही दिल्ली में इस तरह अचानक से एयरपोर्ट पर बिजली चले जाने के कारण यात्रियों के साथ-साथ एयरलाइन कर्मचारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Last Updated- June 17, 2024 | 4:28 PM IST
दिल्ली एयरपोर्ट की बत्ती गुल, बोर्डिंग और चेक-इन सेवाएं प्रभावित; यात्रियों के छूटे पसीने, Power outage at Delhi airport, boarding, and check-in facilities affected

Power outage at Delhi airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर पिछले आधे घंटे से बिजली गुल है। बत्ती गुल होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर बोर्डिंग और चेक इन सुविधाओं पर असर पड़ा है। जल संकट से जूझ रही दिल्ली में इस तरह अचानक से एयरपोर्ट पर बिजली चले जाने के कारण यात्रियों के साथ-साथ एयरलाइन कर्मचारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेवाओं को फिर से बहाल करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी कड़ी मशक्कत कर रही हैं।

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जताई अपनी निराशा

यात्रियों ने अपनी निराशा व्यक्त करने और हवाईअड्डे पर बिजली कटौती के बारे में अपडेट शेयर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ का सहारा लिया, कुछ रिपोर्टों के अनुसार टर्मिनल 3 गंभीर रूप से प्रभावित हुआ, भीषण गर्मी के बीच बोर्डिंग और चेक-इन सेवाएं प्रभावित होने से एयरपोर्ट पर भीड़ भाड़ बढ़ गई और अराजकता पैदा हुई। बिजली गुल होने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।

IGI Airport का टर्मिनल 3 गंभीर रूप से प्रभावित

यात्रियों ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बिजली गुल होने के कारण डिजी यात्रा (Digi Yatra) भी काम नहीं कर रही है।

एक एक्स उपयोगकर्ता ने लिखा, “बिजली गुल होने के कारण T3 टर्मिनल #दिल्ली #एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद हो गया! कोई काउंटर नहीं, कोई डिजिटल यात्रा नहीं, कुछ भी काम नहीं कर रहा। यह चौंकाने वाला है।”

Also read: Vodafone Idea का नया दांव, कर्ज निपटाने को Nokia और Ericsson को जारी करेंगी शेयर

एयरपोर्ट अथॉरिटी, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ( DIAL) ने पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने शिकायत की प्रकृति के बारे में विस्तार से बताए बिना, ‘फीडबैक नोट कर लिया है’।

इसी तरह के कई पोस्ट DIAL के एक्स फीड पर देखे गए, जिस पर ऑपरेटर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुद्दे पर गौर किया जा रहा है, लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी गई।

IGI एयरपोर्ट प्रतिदिन लगभग 1,500 उड़ानें करता है ऑपरेट

दिल्ली हवाई अड्डे के तीन टर्मिनल हैं: 1, 2, और 3। टर्मिनल 1 और 2 का उपयोग घरेलू परिचालन के लिए किया जाता है, जबकि तीसरे टर्मिनल का उपयोग अंतरराष्ट्रीय और घरेलू परिचालन दोनों के लिए किया जाता है।

टर्मिनलों की क्षमता 4 करोड़, 1.5 करोड़ और 4.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की है। कुल मिलाकर, अधिकारियों को उम्मीद है कि चालू वित्तीय वर्ष में हवाईअड्डे पर यात्रियों की संख्या 7.2 करोड़ को पार कर जाएगी, जो सफल होने पर अब तक की सबसे अधिक संख्या होगी। हवाई अड्डा प्रतिदिन लगभग 1,500 उड़ानें संचालित करता है।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement