facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप लाने की जरूरत: प्रह्लाद जोशी

Advertisement

यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और नीदरलैंड मुख्य रुचि के क्षेत्र होंगे और इन पर सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

Last Updated- September 04, 2024 | 2:01 PM IST
Green Hydrogen

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में नये विचार लाने तथा युवाओं को शामिल करने के लिए स्टार्टअप लाने की जरूरत पर बुधवार को जोर दिया। ‘ग्रीन हाइड्रोजन इंडिया’ 2024 के दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि 11 से 13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम में 120 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हमें स्टार्टअप लाने की जरूरत है क्योंकि इसके लिए युवा तथा नए विचारों की आवश्यकता है।’’ इस आयोजन का मकसद ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को आगे बढ़ाना है, जिसके लिए सरकार ने 19,744 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Also read: हरियाणा विधानसभा में 93% करोड़पति विधायक, औसतन 16.45 करोड़ रुपये की संपत्ति 

प्रदर्शनी में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पाद तथा प्रौद्योगिकी से संबंधित 120 से अधिक दुकानें (स्टॉल) होंगी। 150 से अधिक राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय वक्ता इसमें शामिल होंगे। यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और नीदरलैंड मुख्य रुचि के क्षेत्र होंगे और इन पर सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक कार्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के साझेदार फिक्की और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया हैं।

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 2:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement