facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Prajwal Revanna case: भाजपा नेता देवराजे गौड़ा कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गौड़ा को हासन पुलिस से मिली गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

Last Updated- May 11, 2024 | 11:22 AM IST
Prajwal Revanna sex scandal
Prajwal Revanna case

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पेशे से वकील जी. देवराजे गौड़ा को हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े एक अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पेन ड्राइव के जरिये वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गौड़ा को हासन पुलिस से मिली गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

कर्नाटक में 26 अप्रैल को मतदान से पहले प्रज्वल से कथित तौर पर जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आये थे। देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप है, जिसे वह सिरे से खारिज कर चुके हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना फरार है और इंटरपोल ने उसके खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी किया है।

First Published - May 11, 2024 | 11:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट