facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pran Pratistha’ ceremony in Ayodhya: अयोध्या में आज कैसा रहेगा मौसम, जानिए IMD का अपडेट

Advertisement

Ayodhya में नवनिर्मित राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और इसके दोपहर एक बजे तक संपन्न होने की उम्मीद है।

Last Updated- January 22, 2024 | 10:43 AM IST

Ayodhya Weather Today: अयोध्या और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा और आज ‘शीत दिन’ की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि कोहरे की वजह से सुबह नौ बजे तक दृश्यता 1,000 मीटर तक रह गयी।

मौसम विभाग के अनुसार, अयोध्या में सोमवार को ‘ठंडा दिन’ रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और इसके दोपहर एक बजे तक संपन्न होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयोजन स्थल पर 7,000 से अधिक आमंत्रित लोगों की सभा को संबोधित करेंगे जिनमें संत और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं।

आईएमडी ने अयोध्या और आसपास के इलाकों के लिए मौसम संबंधी सूचना उपलब्ध कराने के वास्ते गुरुवार को एक समर्पित वेबपेज शुरू किया है। इसमें दुनिया की प्रमुख भाषाओं जैसे कि हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश में तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा की प्रवृत्ति समेत सभी मौसम मानकों पर सूचना है।

वेबपेज पर अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और नयी दिल्ली समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के लिए मौसम संबंधी सूचना उपलब्ध है। हिंदी और अंग्रेजी उपयोगकर्ताओं के लिए सात दिन के पूर्वानुमान और सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय वाला एक मौसम बुलेटिन भी दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, ‘बहुत घना कोहरा’ तब होता है जब दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच होती है। 51 और 200 मीटर के बीच दृश्यता का मतलब ‘घना’ कोहरा, 201 और 500 के बीच ‘मध्यम’, और 501 और 1,000 के बीच दृश्यता का मतलब ‘हल्का’ कोहरा होता है।

‘ठंडे या शीत दिन’ का मतलब है कि जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम या उसके बराबर हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे हो। अत्यधिक ठंडे दिन से मतलब है कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक नीचे हो।

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 10:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement