facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में राज्यपाल नियुक्त किए, असम, पंजाब और महाराष्ट्र में बड़े बदलाव

Advertisement

गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और वह बनवारीलाल पुरोहित की जगह लेंगे।

Last Updated- July 28, 2024 | 10:52 PM IST
President Murmu

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और वह बनवारीलाल पुरोहित की जगह लेंगे। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आचार्य ने कटारिया का स्थान लिया है, जिन्हें पंजाब का राज्यपाल और केंद्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।’ अनुसुइया उइके पिछले साल फरवरी से मणिपुर के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे। झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह रमेश बैस का स्थान लेंगे। राधाकृष्णन के पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है। राधाकृष्णन के स्थान पर पूर्व केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे।

त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के नए राज्यपाल होंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र सहायकों में से एक पूर्व आईएएस अधिकारी के. कैलाशनाथन को पुदुच्चेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मुख्य प्रधान सचिव रहे कैलाशनाथन ने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद एक दशक से अधिक समय तक इस पद पर रहने के बाद 30 जून को इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र से वरिष्ठ भाजपा नेता हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह कलराज मिश्र की जगह लेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि असम से पूर्व लोक सभा सदस्य रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और कर्नाटक के मैसूरु से पूर्व लोक सभा सदस्य सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां राज्यपालों के संबंधित कार्यालयों का प्रभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Advertisement
First Published - July 28, 2024 | 10:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement