facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नियमित हो रही अवैध कॉलोनियों में बढ़ने लगे दाम

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान द्वारा अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा के चंद दिनों के भीतर इन कॉलोनियों में परिसंपत्तियों के दाम तेजी से बढ़ने शुरू हो गए

Last Updated- May 27, 2023 | 11:07 AM IST
Illegal Colonies
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा के चंद दिनों के भीतर इन कॉलोनियों में परिसंपत्तियों के दाम तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। चौहान ने हाल ही में कहा कि दिसंबर 2022 तक निर्मित प्रदेश की सभी अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। पहले यह समय सीमा 31 दिसंबर 2016 तक की थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

अनुमान है कि सरकार के इस कदम से करीब 2,500 अतिरिक्त अवैध कॉलोनियों के रहवासियों को फायदा होगा। अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में बुनियादी ढांचा तैयार करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। पानी और बिजली के अलावा इन कॉलोनियों को व्यवस्थित बनाने की अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। नई व्यवस्था के तहत समाज के कमजोर तबकों से आने वाले लोगों को 20 फीसदी विकास शुल्क भी नहीं चुकाना होगा।

अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के एक कार्यक्रम में चौहान ने कहा, ‘अवैध क्यों? क्या आपने इन घरों को अवैध कमाई से बनाया है? आपने ये घर अपने मेहनत के पैसों से खरीदे हैं। इसे अवैध क्यों कहा जा रहा है? इन्हें अवैध ठहराने का निर्णय अपने आप में अवैध है। मैं इसे समाप्त करता हूं।’

उन्होंने यह भी कि कहा कि अब अगर नई अवैध कॉलोनियां सामने आती हैं तो यह संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए कि ऐसा न हो वरना वे जवाबदेह होंगे।

अर्बन प्लानर और रिसर्चर मनोज सिंह मीक इस विषय पर अलग राय रखते हैं। वह कहते हैं, ‘सरकार रियायती दरों पर आवास उपलब्ध करा पाने में विफल रही है। यही कारण है कि अल्प आय वर्ग के खरीदार ऐसी संपत्तियां खरीदने पर विवश हैं। अनियोजित विकास के कारण उभरी कॉलानियों के कारण शहरों में अव्यवस्था बढ़ती है। नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति भी ऐसी नहीं है कि वे इस समस्या से निपट सकें। मुख्यमंत्री की ओर से ऐसा वक्तव्य निराश करता है क्योंकि यह तमाम तरह के अवैध कारोबारों को प्रोत्साहित करेगा। आश्चर्य नहीं कि कुछ ही दिनों में ऐसी संपत्तियों की कीमत दोगुनी होने की खबरें भी आने लगी हैं।

Advertisement
First Published - May 27, 2023 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement