facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

प्रधानमंत्री ‘भ्रष्टाचार का स्कूल’ चला रहे, ‘एंटायर करप्शन साइंस’ विषय पढ़ा रहे : राहुल गांधी

Advertisement

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ‘‘भ्रष्टाचारियों का अड्डा’’ बन चुकी भाजपा ने अपने नेताओं के लिए इस ‘क्रैश कोर्स’ को अनिवार्य कर दिया है,

Last Updated- April 20, 2024 | 12:17 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी बॉण्ड से जुड़े मुद्दे का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘भ्रष्टाचार का स्कूल’’ चला रहे हैं और ‘‘चंदे का धंधा’’ समेत प्रत्येक अध्याय वह खुद विस्तार से पढ़ा रहे हैं। उन्होंने पार्टी की ओर से जारी एक वीडियो विज्ञापन सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। इस विज्ञापन में चुनावी बॉण्ड के मुद्दे का उल्लेख किया गया है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “नरेन्द्र मोदी देश में ‘भ्रष्टाचार का स्कूल’ चला रहे हैं जहां ‘एंटायर करप्शन साइंस’ विषय के तहत ‘चंदे का धंधा’ समेत प्रत्येक अध्याय वह खुद विस्तार से पढ़ा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि छापा डालकर चंदे की वसूली कैसे होती है, चंदा लेकर ठेका कैसे बांटा जाता है, भ्रष्टाचारियों को शुद्ध करने वाली वाशिंग मशीन कैसे काम करती है, एजेंसियों को वसूली एजेंट बनाकर ‘बेल और जेल’ का खेल कैसे होता है, इनके बारे में पढ़ाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ‘‘भ्रष्टाचारियों का अड्डा’’ बन चुकी भाजपा ने अपने नेताओं के लिए इस ‘क्रैश कोर्स’ को अनिवार्य कर दिया है, जिसकी कीमत देश चुका रहा है। उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन की सरकार, भ्रष्टाचार के इस स्कूल पर ताला लगाकर इस कोर्स को हमेशा के लिए बंद कर देगी।

Advertisement
First Published - April 20, 2024 | 12:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement