facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 17,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 8,450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित करीब 5.5 लाख मकानों का भी उद्घाटन किया।

Last Updated- March 09, 2024 | 2:28 PM IST
Pm Modi in Jorhat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम में 17,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने जोरहाट में एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य, तेल और गैस, रेलवे तथा आवासीय क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री की विकास पहल (पीएम-डिवाइन) के तहत परियोजनाओं की नींव रखीं। इन परियोजनाओं में शिवसागर में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा गुवाहाटी में ‘हिमातो-लिम्फॉयड केंद्र’ शामिल है। उन्होंने दिगबोई रिफाइनरी और गुवाहाटी रिफाइनरी की क्षमता विस्तार परियोजनाओं की भी नींव रखीं।

मोदी ने तिनसुकिया में एक नए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल और 718 किलोमीटर लंबी बरौनी-गुवाहाटी पाइपलाइन का उद्घाटन किया। बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से होकर गुजरने वाली 718 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के ‘महारत्न’ उपक्रम गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 3,992 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 8,450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित करीब 5.5 लाख मकानों का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने राज्य में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

इनमें गोलपाड़ा दोहरीकरण परियोजना के जरिए न्यू बंगाईगांव-गुवाहाटी का धुपधरा-छयगांव सेक्शन और न्यू बंगाईगांव-आगियाठरी दोहरीकरण परियोजना का न्यू बंगाईगांव-सोरभोग सेक्शन शामिल है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 2:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement