facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में चार बायो-गैस संयंत्र की आधारशिला रखी

Advertisement

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर एक सतत और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा परिदृश्य को बढ़ावा देना है।

Last Updated- October 02, 2024 | 1:42 PM IST
Congress lost power as soon as backward classes united: Modi पिछड़ों के एकजुट होते ही सत्ता से दूर हुई कांग्रेस : मोदी
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में ‘ऑयल इंडिया लिमिटेड’ द्वारा चार संपीड़ित बायो-गैस (सीबीजी) संयंत्र के निर्माण के लिए बुधवार को आधारशिला रखी। यह कार्यक्रम देशभर में सीबीजी के कई संयंत्रों के लिए नींव रखने के समारोह का हिस्सा था, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने नयी दिल्ली से डिजिटल माध्यम से की।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत दिवस के मौके पर एक सतत और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा परिदृश्य को बढ़ावा देना है। असम में ये संयंत्र गुवाहाटी, जोरहाट, शिवसागर और तिनसुकिया में बनाए जाएंगे। मोदी ने परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद अपने भाषण में कहा, ‘‘गाय का गोबर हमारे गांवों में बदलाव ला रहा है। भारत के गांवों में अब सैकड़ों बायोगैस संयंत्र बनाए जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पहले गाय के गोबर का प्रबंधन करना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब था तथा अगर गाय या बैल अधिक उम्र के कारण या किसी अन्य कारण से अनुत्पादक हो जाएं तो और भी बड़ी समस्या खड़ी हो जाती थी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन अब इन बायोगैस संयंत्रों के कारण अनुत्पादक गोवंश का गोबर भी हमारे किसानों की मदद कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शहरीकरण के कारण अपशिष्ट उत्पादन बढ़ रहा है। ई-कचरा जैसे कचरे के नए रूप भी बढ़ रहे हैं। इस समय, हमें इस समस्या के समाधान के लिए नई तकनीकों की आवश्यकता है।’’ मोदी ने कहा कि भविष्य में मकान निर्माण में पुनर्चक्रण को शामिल किया जाना चाहिए और नए आवासीय परिसरों को इस तरह से बनाया जाना चाहिए कि कम से कम कचरा उत्पन्न हो। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि कंपनी की पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ मिलकर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) में निवेश या निजी उद्यमियों के साथ साझेदारी के जरिए 2024-25 तक 25 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने की योजना है। ऑयल ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे भारत स्वच्छ ऊर्जा में अग्रणी बनने के अपने दृष्टिकोण की ओर आगे बढ़ रहा है, इन सीबीजी संयंत्रों की स्थापना एक हरित और अधिक लचीले भविष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

आगामी सीबीजी संयंत्रों के बारे में कंपनी ने कहा, ‘‘प्रत्येक संयंत्र हर दिन आसपास की नगरपालिकाओं से 125 टन नगरीय ठोस कचरे को शोधन करने में सक्षम है। इससे यह कचरा हर दिन करीब दो टन सीबीजी में परिवर्तित होगा।’’ उसने कहा कि उत्पादित बायोगैस को निकटतम उपलब्ध शहर गैस वितरण नेटवर्क में एकीकृत किया जा सकता है या सीधे सीएनजी खुदरा विक्रेताओं को आपूर्ति की जा सकती है। कंपनी ने कहा कि इन संयंत्रों से स्थानीय समुदायों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और इन क्षेत्रों में जीवन के स्तर को ऊपर उठाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 1:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement