facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले यह बात कही। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

Last Updated- September 21, 2024 | 9:15 AM IST
File Photo: Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले यह बात कही। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होने वाले वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा वह प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन डेलावेयर के विलमिंगटन में आज क्वाड के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘‘मैं क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने सहयोगियों राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री अल्बानीज और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है।’’

प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 9:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement