facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Advertisement

मुंडा का जन्म 1875 में अविभाजित बिहार के आदिवासी क्षेत्र में हुआ था।

Last Updated- November 15, 2023 | 9:25 AM IST
Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। देशभर के मेरे परिवारजनों को इस विशेष अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।’’

जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जाएगा बिरसा मुंडा की जयंती

सरकार ने मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाने वाले हैं, जहां वह उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मुंडा का जन्म 1875 में अविभाजित बिहार के आदिवासी क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ आदिवासियों को लामबंद किया था। 1900 में रांची जेल में उनका निधन हो गया था।

Also read: पीयूष गोयल ने कैलिफोर्निया में Tesla के प्लांट का किया दौरा

पीएम मोदी ने झारखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी

प्रधानमंत्री ने बुधवार को झारखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की भी बधाई दी। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “झारखंड अपनी खनिज संपदाओं के साथ-साथ जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए सुविख्यात रहा है। यहां के मेरे परिवारजनों ने देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।” साल 2000 में आज ही के दिन बिहार को विभाजित कर झारखंड राज्य की स्थापना की गई थी।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 9:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement