facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Advertisement

कलाम का 2015 में निधन हो गया था और देश के मिसाइल कार्यक्रमों के विकास में उनकी भूमिका के लिए उन्हें ‘‘भारत का मिसाइल मैन’’ भी कहा जाता है।

Last Updated- October 15, 2024 | 10:30 AM IST
Prime Minister Modi paid tribute to former President APJ Abdul Kalam on his birth anniversary प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
File Photo of PM Modi Pay Tributes To Former President A P J Abdul Kalam

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका ‘विजन और चिंतन’ विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश के बहुत काम आने वाला है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका विजन और चिंतन विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश के बहुत काम आने वाला है।’’

कलाम 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे। अपने सादे रहन-सहन तथा पक्षपात रहित आचरण के लिए विभिन्न लोगों तथा राजनीतिक दलों के बीच उनका काफी सम्मान किया जाता है। उन्हें राष्ट्रपति भवन का द्वार आम जनता के लिए खोलने का श्रेय भी दिया जाता है और उन्हें स्नेहपूर्वक ‘जनता का राष्ट्रपति’ कहा जाता है।

कलाम का 2015 में निधन हो गया था और देश के मिसाइल कार्यक्रमों के विकास में उनकी भूमिका के लिए उन्हें ‘‘भारत का मिसाइल मैन’’ भी कहा जाता है।

Advertisement
First Published - October 15, 2024 | 10:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement