facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी 6 मार्च को मुरादाबाद RRTS स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

Advertisement

उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे।

Last Updated- March 05, 2024 | 6:16 PM IST
Delhi-Meerut RRTS: Priority segment to start in a few weeks

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दुहाई से मोदीनगर उत्तर तक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कोलकाता से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुरादनगर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर दुहाई से मोदीनगर उत्तर तक अतिरिक्त 17 किलोमीटर का रास्ता परिचालन प्राथमिकता खंड से आगे बढ़कर परिचालन के लिए तैयार हो जाएगा। इस ट्रेन के विस्तार में तीन स्टेशन होंने।

इनमें मुरादनगर, मोदी नगर दक्षिण और मोदी नगर उत्तर शामिल हैं। एनसीआरटीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस अतिरिक्त 17 किलोमीटर के खंड के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर के 34 किलोमीटर के मार्ग पर नमो भारत सेवा निर्बाध रूप से उपलब्ध हो जाएगी। साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक इसमें आठ स्टेशन शामिल हो जाएंगे।’’

दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाले भारत के पहले RRTS कॉरिडोर की आधारशिला प्रधानमंत्री ने मार्च 2019 में रखी थी। इसे अक्टूबर 2023 में यात्री संचालन के लिए शुरू किया गया था। बयान में कहा गया, ‘‘नमो भारत ट्रेन सेवा के नए जोड़े गए 17 किलोमीटर के खंड को दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर के कवरेज को इसकी प्रारंभिक परिचालन प्राथमिकता खंड से परे बढ़ाया गया है।

यह विस्तार क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए तैयार है, जिससे क्षेत्र के भीतर आवागमन अधिक सुविधाजनक और निर्बाध हो जाएगा।’’ RRTS की डिजाइन गति 180 किमी प्रति घंटे और संचालन गति 160 किमी प्रति घंटे है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर 82 किलोमीटर से अधिक लंबा है, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय एक घंटे से भी कम होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 6:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement