facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी आज असम में 11,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

Advertisement

प्रधानमंत्री ‘असोम माला’ सड़कों के दूसरे संस्करण की भी शुरुआत करेंगे।

Last Updated- February 04, 2024 | 10:28 AM IST
PM Modi
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को असम में लगभग 11,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

मोदी पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे यहां खानापारा में पशु चिकित्सा कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जहां से राज्य और केंद्र की कई परियोजनाओं का अनावरण किया जाएगा।

जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें कामाख्या मंदिर गलियारा (498 करोड़ रुपये), गुवाहाटी में नए हवाई अड्डे के टर्मिनल से छह लेन की सड़क (358 करोड़ रुपये), नेहरू स्टेडियम का फीफा मानकों के अनुरूप उन्नयन (831 करोड़ रुपये) और चंद्रपुर में एक नया खेल परिसर (300 करोड़ रुपये) शामिल है।

प्रधानमंत्री ‘असोम माला’ सड़कों के दूसरे संस्करण की भी शुरुआत करेंगे। इस चरण में 43 नयी सड़कें और 38 कंक्रीट के पुल शामिल होंगे जिसमें कुल 3,444 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

इसके अलावा मोदी 3,250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एकीकृत नयी इमारत की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 578 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रस्तावित करीमगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा गुवाहाटी में 297 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले यूनिटी मॉल की भी आधारशिला रखेंगे।

इसके अलावा मोदी 1,451 करोड़ रुपये की लागत से विकसित बिश्वनाथ चारियाली से गोहपुर तक नवनिर्मित चार-लेन सड़क और 592 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डोलाबारी से जमुगुरी तक एक और चार-लेन सड़क का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राज्य सरकार और केंद्र दोनों द्वारा वित्त पोषित 11,599 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे।’’

कार्यक्रम के बाद मोदी का रविवार दोपहर तक लौटने का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री शनिवार शाम ओडिशा से यहां पहुंचे थे।

Advertisement
First Published - February 4, 2024 | 10:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement