facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को झारखंड में PMAY लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मार्च 2024 तक 2.95 करोड़ मकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से लगभग सभी मकानों को मंजूरी दे दी गई है।

Last Updated- September 11, 2024 | 6:24 AM IST
PM Modi
Prime Minister Narendra Modi (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की पहली किस्त जारी करेंगे और इस दौरान 26 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा।

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यह घोषणा की। राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री, पीएमएवाई के लाखों लाभार्थियों को 2,745 करोड़ रुपये की किस्त जारी करेंगे।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।

बयान में कहा गया कि इस कार्यक्रम में करीब 10 लाख लाभार्थियों को उनकी पहली किस्त मिलेगी और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मंत्रालय ने बताया कि बैठक में ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे और चौहान ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मार्च 2024 तक 2.95 करोड़ मकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से लगभग सभी मकानों को मंजूरी दे दी गई है, जबकि 2.65 करोड़ मकान पूरे हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान अब तक जिन 26 लाख लाभार्थियों के मकान पूरे हो चुके हैं, उनका गृह प्रवेश भी उसी दिन होगा।

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 6:24 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement