facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

खरगे के गढ़ में रैली के साथ कर्नाटक में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

येदियुरप्पा के बेटे बी. वाई. राघवेंद्र शिवमोगा से मौजूदा सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें इस बार भी उम्मीदवार बनाया है।

Last Updated- March 16, 2024 | 11:55 AM IST
Modi's guarantee that benefits of schemes reach everyone: Prime Minister योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचना मोदी की गारंटी: प्रधानमंत्री
File Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गढ़ कलबुर्गी से करेंगे। मोदी का अपराह्न दो बजे कलबुर्गी के एनवी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

दो बार कलबुर्गी (गुलबर्गा लोकसभा सीट) का प्रतिनिधित्व कर चुके खरगे 2019 के आम चुनाव में यहां भाजपा के उमेश जाधव से 95,452 मतों से हार गए थे। कई दशक के राजनीतिक करियर में उन्होंने पहली बार चुनावी हार का सामना किया था। भाजपा ने एक बार फिर जाधव को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

ऐसी अटकलें हैं कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और कांग्रेस उनके दामाद व कारोबारी राधाकृष्ण डोड्डामणि को इस सीट से उम्मीदवार बना सकती है। मोदी 18 मार्च को भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा के गृह जिले शिवमोगा में होंगे और अपराह्न दो बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

येदियुरप्पा के बेटे बी. वाई. राघवेंद्र शिवमोगा से मौजूदा सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें इस बार भी उम्मीदवार बनाया है। शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले येदियुरप्पा के दूसरे बेटे बी. वाई. विजयेंद्र भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं। भाजपा ने राज्य की 28 लोकसभा सीट में से 20 पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

मोदी के दौरे का विवरण साझा करते हुए, भाजपा की प्रदेश इकाई के महासचिव सुनील कुमार ने बुधवार को कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य नेता आने वाले दिनों में प्रचार के लिए विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

भाजपा की चुनावी तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा, “हमने लोकसभा चुनाव के लिए 28 लोकसभा क्षेत्रों को आठ वर्गों में विभाजित किया है। उन आठ वर्गों में आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय राजनीतिक व भौगोलिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों व रणनीतियों पर काम किया जा रहा है।”

First Published - March 16, 2024 | 11:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट